फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डॉक्टर, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में आपदा प्रबंधन की बैठक में नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ व स्वास्थ्य क
विज्ञापन
24 घंटे ड्यूटी पर रहने के निर्देश
विज्ञापन

मानसून आपदाओं से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
108 एंबुलेंस और मोबाइल हेल्थ टीमें रहेंगी सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मानसून सीजन में बाढ़, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर उन्हें 24 घंटे ड्यूटी पर उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 108 एंबुलेंस सेवाओं और मोबाइल हेल्थ टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
शनिवार को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में आयोजित आपदा प्रबंधन बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को आपात परिस्थितियों में राहत एवं उपचार संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में अस्पतालों में पर्याप्त दवाओं का भंडारण, आपातकालीन बिस्तरों की उपलब्धता तथा आवश्यकता पड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अतिरिक्त चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। इसके अलावा जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने, ओआरएस घोल और क्लोरीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य कर्मियों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमओ नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर डॉ. विकास नाथ ने बताया कि मानसून के दौरान किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और सभी स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें