फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पार्किंग में लीकेज सीवरेज चैंबर करवाया दुरुस्त

विज्ञापन
नगर निगम की पार्किंग में सीवरेज कर्मियों को निर्देश देते सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया। संवाद
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी के कार्यालय की धरातल में बनी पार्किंग में लीक कर रहे सीवरेज चैंबर को दुरुस्त कर दिया है। सोमवार सुबह ही निगम के अधिकारी हरकत में दिखे।
विज्ञापन

मौके पर कर्मियों को बुलाकर पार्किंग के साथ बने सभी सीवरेज चैंबर सही करवाए। कार्य के दौरान सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया भी मौके पर मौजूद रहे। निगम के अधिकारियों ने बताया कि बीते शुक्रवार को ही संबंधित विभाग के पास सीवरेज लीकेज संबंधी शिकायत दर्ज करवाई थी। शनिवार और रविवार को छुुट्टी के चलते सोमवार को काम करवाया गया। सीवरेज चैंबर दुरुस्त करने के बाद हिदायत दी गई कि यहां गंदगी न फेंकी जाए।
कहा कि इससे नालियां बंद हो रही हैं। भविष्य में इस तरह की फिर से दिक्कत आती है तो नगर निगम की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि निगम कार्यालय के नीचे बनी पार्किंग में सीवरेज लीकेज से वाहन चालक खासे परेशान हो रहे थे। वाहनों चालकों की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने हरकत में आकर लीकेज को दुरुस्त करवाया।
विज्ञापन


...
मामला ध्यान में आने के बाद सीवरेज के सभी लीकेज चैंबर दुरुस्त करवा दिए हैं। अगर फिर से कोई परेशानी आती है तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ निगम नियमानुसार कार्रवाई करेगा। नगर निगम शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर गंभीर है। लोगों से भी आह्वान है कि अपने आसपास गंदगी न फैलाएं।
विज्ञापन

-विजय कुमार, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें