फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कोठी में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के भराड़ू में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान भराडू पंचायत के कोठी गांव की दमोदरी देवी (63) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन

महिला को बीते रविवार को बेहोशी की हालत में जोगिंद्रनगर अस्पताल में लाया था, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में बुजुर्ग महिला की मौत का कारण बिजली का करंट लगना बताया जा रहा है।
महिला के बेटे हल्कू राम ने बताया कि रविवार को मां घर पर लोहे के तार में कपड़े सुखा रही थी तभी अचानक करंट लगने से अचेत हो गई। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें