फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

विज्ञापन
हेल्पिंग हैंड वेलफेयर एंड एजुकेशन ट्रस्ट के सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद मु
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हेल्पिंग हैंड वेलफेयर एवं एजुकेशन ट्रस्ट मंडी के तत्वावधान में ऊषा इंटरनेशनल के सहयोग से सुंदरनगर में महिलाओं के लिए शनिवार को सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने किया। कार्यक्रम में डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने भी शिरकत की। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि महिलाओं में आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण समाज की प्रगति की कुंजी है। सिलाई जैसी कौशल आधारित गतिविधियां आजीविका का साधन हैं।
हेल्पिंग हैंड संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि महिलाओं को सिलाई, डिजाइनिंग और लघु उद्यम प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर ऊषा इंटरनेशनल से परियोजना समन्वयक अमित कुमार, मास्टर ट्रेनर सुमन कुमारी, मशीन तकनीकी सहायक संजीव कुमार, हेल्पिंग हैंड से शीतल, नीरज शर्मा, मुकेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें