फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुम्मा में दरकी पहाड़ी, दो घंटे बंद रहा नेशनल हाईवे

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर-मंडी उच्च मार्ग पर पहाड़ी दरकने पर मार्ग बहाली में जुड़ी विभागीय मशीनरी। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर सोमवार दोपहर बाद गुम्मा के नजदीक अचानक पहाड़ी दरकने से यातायात करीब दो घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। इससे वाहनों में सवार यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

पहाड़ दरकने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बाद में लोनिवि ने कर्मचारियों और मशीनरी से मार्ग को बहाल कर यातायात सुचारु किया। सोमवार दोपहर बाद जोगिंद्रनगर से करीब नौ किलोमीटर दूर गुम्मा के छाणग के नजदीक पहाड़ी दरकने से हाईवे पर यातायात थम गया।
काफी संख्या में यात्री अपने गंतव्य स्थान तक तय समय पर नहीं पहुंच पाए। करीब तीन किलोमीटर तक सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति बनी रही। इस बारे एसडीएम जोगिंद्रनगर डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि जेसीबी मशीन से मलबे को हटाकर हाईवे को बहाल करवा दिया है। वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें