फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बनाला में पहाड़ी से भूस्खलन, दो घंटे बंद रहा एनएच

विज्ञापन
बनाला के पास एनएच पर भूस्खलन के बाद गिरा मलबा व पत्थर। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे मंडी-कुल्लू के बीच बनाला के पास अचानक भूस्खलन हो गया। इस कारण करीब दो घंटे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

सुबह करीब 8:00 बजे यातायात बहाल हुआ। बिना बारिश से पहाड़ी से पत्थरों के गिरने से सफर जोखिम भरा हो गया। मंगलवार सुबह जैसे ही पत्थर गिरने शुरू हुए तो ट्रैफिक को दोनों ओर से तुरंत रोक दिया गया। पंडोह से लेकर बनाला और पनारसा तक का मार्ग अब एक खतरनाक जोन बनता जा रहा है।
जोगणी मोड़, झलोगी और बनाला में संवेदनशील स्थान हैं, जहां साफ मौसम में भी पहाड़ी से मलबा आ रहा है। प्रशासन और पुलिस की ओर से लगातार यात्रियों से अपील की जा रही है कि इस मार्ग पर यात्रा करते समय खास एहतियात बरतें। एनएचएआई भी संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी और मशीनरी की तैनाती में जुटा हुआ है। उधर, एनएच बहाल होने के बाद यातायात समय स्लाॅट के अनुसार चलाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें