फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: व्यापार मंडल नलसर के चेयरमैन बने ललित

विज्ञापन
व्यापार मंडल नलसर के पदाधिकारी एवं सदस्य बैठक के उपरांत सामूहिक चित्र में। स्त्रोत व्यापार मंडल
विज्ञापन
बग्गी (मंडी)। व्यापार मंडल नलसर की बैठक प्रधान हरीश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें कार्यकारिणी का विस्तार किया। रितेश गुप्ता और हितेश गुप्ता को संरक्षक, हरनाम सिंह, संजय पुरी और जगदीश वालिया को सलाहकार चुना गया। ललित पाठक को चेयरमैन, रमेश चंद को उपप्रधान, हीरा ठाकुर को सचिव, जितेंद्र सोनी को सहसचिव बनाया।
विज्ञापन

हितेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, रामलाल को सह कोषाध्यक्ष तथा श्याम सैनी मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। दर्पण शर्मा को सह मीडिया प्रभारी, प्रभात आनंद को सोशल मीडिया प्रभारी और भारत भूषण सैनी को सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।
इसके साथ माया देवी, संतोषी देवी, रमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, संदीप कुमार, मुरारी शर्मा, लता कुमारी, इंदु ठाकुर, कालिदास, मनसा देवी, रेखा देवी, अर्चना सैनी, योगेश कुमार, सुनील कुमार, भूपेंद्र ठाकुर और दिलाराम को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में व्यापारी हित को लेकर कुछ प्रस्ताव भी पारित किए गए। इसमें रविवार के दिन व्यापारियों ने दुकान बंद रखने तथा सदस्यता शुल्क एवं मासिक शुल्क लेने के निर्णय लिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें