लडभड़ोल (मंडी)। तहसील लडभड़ोल के खजूर गांव की मुस्कान डॉक्टर बनेंगी। मुस्कान नीट उत्तीर्ण करने के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज में चयनित हुई हैं।
उसके पिता रघुनाथ शर्मा मजदूरी करते हैं जबकि माता अनिता देवी गृहिणी हैं। मुस्कान ने माता-पिता ही नहीं बल्कि पूरे मंडी जिले का नाम रोशन किया है। मुस्कान ने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता और गुरुजनों को दिया है।
मुस्कान का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना रहा है। मुस्कान ने युवाओं को संदेश दिया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत और अटूट लगन की आवश्यकता होती है। संवाद