फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कून के तर में ब्यास पर पुल तैयार, पैदल आवाजाही शुरू

विज्ञापन
मंडी जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों के लोगों के लिए सौ साल पुराने पुल का नया स्वरूप और यहां से
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर/कोटली (मंडी)। जिले के जोगिंद्रनगर, सदर मंडी और द्रंग हलके के हजारों लोगों को राहत प्रदान करते हुए लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिकल विंग ने कून के तर में 100 साल पुराने पैदल पुल पर आवाजाही बहाल कर दी है। 20 साल से बंद पड़े पुल की मरम्मत कर लोगों को आर पार करने की सुविधा प्रदान की है।
विज्ञापन

करीब 300 फुट लंबे पुल से आवाजाही शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। मंगलवार को टेक चंद ठाकुर, हिम्मत राम, सुंदर सिंह, कर्ण ठाकुर, प्रिंस, अभिषेक, संजय, फोनू राम और जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने कहा कि पुल से पैदल आवाजाही शुरू हो गई है। बताया कि ब्यास नदी पर राजा विजय सेन ने पुल का निर्माण करवाया था।
कून का तर में साल 2023 में पुल बह गया था। जिला मुख्यालय का रुख करने के लिए लोगों को उफनती ब्यास से गुजरना पड़ रहा था। लोक निर्माण विभाग ने एक झूले पुल की व्यवस्था की थी, लेकिन इसमें भी तकनीकी खामियों के चलते लोगों का आवागमन जोखिम भरा रहा।
विज्ञापन

....
31 दिसंबर से पहले शुरू होगी वाहनों की आवाजाही
जोगिंद्रनगर की नौहली पंचायत के कून का तर में पुल बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के मंडी डिविजन ने रफ्तार पकड़ ली है। 31 दिसंबर से पहले नए पुल में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही शुरू करने का लक्ष्य रखा है। लोक निर्माण विभाग मंडल मंडी द्वितीय के अधिशासी अभियंता डीके वर्मा ने कहा कि 31 दिसंबर से पहले पुल का निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें