फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कुन्नू-बड़ीधार वाया गजौन रूट किया बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। लोगों के बढ़ते विरोध को देखते हुए एचआरटीसी ने कुन्नू-बड़ीधार वाया गजौन मुद्रिका बस सेवा रूट को फिर से बहाल कर दिया है। समाजसेवी संगठन संदेश के चेयरमैन महेंद्र सिंह गुलेरिया ने आरोप लगाया कि बह पंचायत के प्रधान ने क्षेत्रीय प्रबंधक और मंडलीय प्रबंधक से मिलकर उक्त रूट को बदलवा दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस रूट से नारला कॉलेज के विद्यार्थियों, कर्मचारियों के साथ छाहड़ी, बाड़झ, खोपू, साहल, कुन्नू, द्रंग स्कूल के विद्यार्थियों को सुविधा मिलती है। वर्तमान में पंचायत प्रधान ने रूट को पदवाहण तक करवा दिया। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल कुमार ने बताया कि बस रूट को बदले जाने के कोई आदेश कार्यालय से जारी नहीं किए गए थे। उन्होंने पुराने रूट पर बस सेवा को चलाने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें