फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आयुर्वेदिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में सात दिन के मेडिकल फिटनेस पर अब चुकाना होगा 200 रुपये शुल्क

Thu, 19 Jun 2025 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। आयुर्वेदिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में रोगी कल्याण समिति की बैठक अध्यक्ष एसडीएम मनीष चौधरी की मौजूदगी में हुई। अस्पताल के प्रभारी एवं नाक, गला और कान के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. संदीप ने बैठक में मौजूद सदस्यों को सालाना खर्च और आमदनी की जानकारी देकर उपमंडलीय अस्पताल के बेहतर संचालन पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

बैठक में मरीजों को आयुर्वेदिक पद्धति से स्वास्थ्य लाभ दिलाने के आवश्यक दवा उपकरणों ओर संसाधनों पर तीन लाख रुपये से अधिक बजट वित्तीय साल में खर्च करने की स्वीकृति भी मिली। बुधवार को आयुर्वेदिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में रोगी कल्याण समिति की बैठक में पंचकर्म से मरीजों को स्वस्थ करने पर मंथन हुआ। वहीं सात दिन के फिटनेस प्रमाण पत्र का शुल्क 100 रुपये बढ़ाकर 200 रुपये करने का प्रस्ताव पारित हुआ। वाहन चालकों के फिटनेस प्रमाण पत्र को 100 से बढ़ाकर 150 रुपये निर्धारित किया है। एनसीसी कैडेट को फिटनेस प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए अब 20 रुपये का शुल्क अदा करना पड़ेगा। पहले ये सेवाएं निशुल्क थीं।
आयुर्वेदिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के उपमंडलीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. रक्षक पाल ने बताया कि मौजूदा समय में दो आयुर्वेदिक चिकित्सक प्रतिदिन 80 से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बैठक में नगर परिषद जोगिंद्रनगर की अध्यक्ष ममता कपूर, पार्षद शिखा, जेपी नायक, राजीव बहल, डॉ. गौरव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें