फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कोटरोपी की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। पधर में आयोजित नशा मुक्ति चैलेंजर क्रिकेट प्रतियोगिता को कोटरोपी की टीम ने जीत लिया है। कोटरोपी की टीम ने फाइनल में सियून की टीम को हराया। विवेक फिजिकल अकादमी पधर की ओर से आयोजित नशा मुक्ति चैलेंजर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

समापन समारोह की अध्यक्षता क्षेत्र के समाजसेवी एवं कजौटधार पंचायत के उपप्रधान जय सिंह राणा ने की। उन्होंने कहा कि आज का युवा नशे की ओर बढ़ता जा रहा है जिससे हम सबको बचना होगा और अपना भविष्य बचाना होगा। उन्होंने क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए अपनी ओर से 25 हजार रुपये भेंट किए। विजेता टीम को 31 हजार ट्राफी और उपविजेता टीम को 17 हजार और ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विवेक सिंह, सतपाल, विनोद कुमार, सुरेंद्र, जितेंद्र, पपु, चुनी लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें