फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कोमल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर कॉलेज में एंटी रैगिंग दिवस के अवसर पर स्पर्धाओं का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में एंटी रैगिंग कमेटी ने एंटी रैगिंग डे, एंटी ड्रग शपथ और स्कार्फ दिवस मंगलवार को मनाया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में कई गतिविधियां आयोजित कीं। कार्यक्रम में एंटी रैगिंग कमेटी के संयोजक प्रो. विवेकानंद शर्मा ने रैगिंग के खतरों और इसके खिलाफ संघर्ष करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमेश चंद धलारिया ने रैगिंग के खिलाफ कठोर कार्रवाई और छात्रों को एक दूसरे के प्रति सम्मान, गरिमा और सद्भावना बनाए रखने की प्रेरणा दी। प्राचार्य ने सभी छात्रों और स्टाफ को एंटी-ड्रग्स शपथ दिलाई। इस मौके पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, रिया और सबू द्वितीय तथा रीना देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में अंकिता एवं ज्योति प्रथम, अनीषा ठाकुर द्वितीय, निकिता रोज शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। निबंध लेखन में शीतला देवी ने पहला, ईशा ठाकुर ने दूसरा, तमन्ना ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लोगो डिजाइनिंग में तमन्ना, शीतल, ईशा ने प्रथम, कोमल ने द्वितीय और शक्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रो. मोहिंद्र सिंह, प्रो. विजय, प्रो. शैली ठाकुर, प्रो. ओम प्रकाश, प्रो. पूजा भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें