मंडी उपायुक्त कार्यालय सभागार में कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को प्रधानमंत्री केयर
- फोटो : Mandi
मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरोना महामारी में अनाथ हुए बच्चों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में किया गया।
इसमें प्रधानमंत्री केयर फंड के तहत दी जा रही सेवाओं और सहायता को जिला प्रशासन के माध्यम से बच्चों एवं उनके संरक्षकों के सुपुर्द किया। जिला मंडी में कोरोना महामारी के दौरान छह बच्चों ने अपने माता-पिता खोए हैं। इन्हें अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार तथा एसडीएम सदर रितिका जिंदल ने प्रधानमंत्री केयर फंड की सहायता से किट भेंट की।
पीएम केयर में इन बच्चों को नि:शुल्क स्कूली शिक्षा के साथ उच्च शिक्षा ऋण की सहायता, शिक्षा ऋण के ब्याज का भुगतान पीएम केयर से, 23 वर्ष की आयु तक आयुष्मान योजना का लाभ, बीमा के प्रीमियम का भुगतान, पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 20,000 रुपये प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति दी जाती है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी कल्याण चंद तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी डीआर नायक उपस्थित रहे। संवाद