हिमाचल किसान सभा पंचायत कमेटी सज्याओपिपलू की बैठक में मांगों को लेकर
धरना-प्रदर्शन शुरू करने का फैसला लिया गया है। निर्णय लिया गया कि
सज्याओपिपलू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर 15 जून को
पंचायत में आने वाले जोढन, भेडी, ग्रौडू, सज्याओ, गदैहडा, कोट-रटकोल, कौहण,
करनोहल, सज्योडी-पाडच्छू, बीडी और पिपली वार्डों के लोग अंबेदकर भवन
सज्याओपिपलू में एक दिन का उपवास और धरना आयोजित करेंगे।
सभा के खंड
अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी
इस पंचायत में अनुभवी डॉक्टर और अन्य टेस्टों की सुविधा नहीं होने के कारण
लोगों को काफी परेशानी पेश आ रही है। किसान सभा सज्याओपिपलू में शौचालय
निर्माण, कृषि प्रसार अधिकारी की स्थायी नियुक्ति और रवि सीजन के दौरान
बीजने वाले बीजों की सप्लाई करने के बारे में भी विभाग से मांग की है।
सभा
ने विभिन्न रूटों पर बसें और सड़क मरम्मत करने की मांग की है। भूपेंद्र ने
कहा कि किसान सभा ने मुख्यमंत्री को सरकाघाट में 14 मई को मांग पत्र सौंप
कर टिहरा उपतहसील की नौ पंचायतों को संधोल में शामिल न करने बारे मांग पत्र
सौंपा है। यदि सरकार ने इस बारे में जल्द निर्णय नहीं लिया तो किसान सभा
15 जून से संबधित नौ पंचायतों में निरंतर उपवास और धरने आयोजित करेगी।
बैठक
में श्याम सिंह, प्रभुदयाल, मोहन लाल, दत्त राम, सोहन सिंह, सोमा देवी,
प्रभुराम, नूरां देवी, संत राम, शीला देवी, अजीत कुमार, उषा देवी, किरण
लता, हुकम चंद, कश्मीर सिंह, बीर बहादुर, रमेश भारद्वाज, प्रकाश चंद, मीना
देवी, प्रदीप पठानिया, संजीव कुमार सहित अन्य मौजूद थे।