उपमंडल की सधोट पंचायत के रोसो गांव में एक सोलह वर्षीय नाबालिग युवती का
अपहरण करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने टिहरा क्षेत्र के चार लोगों
पर बहला-फुसला कर युवती का अपहरण करने का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत
पर सरकाघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
पुलिस के
अनुसार युवती के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि चार पांच दिन पहले उसकी
बेटी खेतों में काम करने गई थी। वहां से आरोपी युवक, उसके माता-पिता और
अन्य महिला उसे अगवा करके ले गए। इस संबंध में उन्हें फोन के माध्यम से
सूचना मिली है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी बेटी नाबालिग है और आठवीं
पास है। उसने पुलिस से उसकी लड़की को ढूंढने और आरोपियों के विरुद्घ
कार्रवाई की गुहार लगाई है। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज
कर लिया गया है। जांच जारी है।