फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एक्स सर्विसमैन लीग मंडी के अध्यक्ष चुने खुशहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। एक्स सर्विसमैन लीग जिला मंडी ने लीग ऑफिस मंडी का नाम सूबेदार कांशीराम और महावीर चक्र रखने का प्रस्ताव पारित किया है। एक्स सर्विसमैन लीग जिला मंडी की कार्यकारिणी सोमवार को ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर की अध्यक्षता में चुनी गई।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर को अध्यक्ष, कैप्टन हेतराम शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कर्नल तारा प्रताप सिंह राणा को उपाध्यक्ष, कैप्टन वीर सिंह गुलेरिया को महासचिव और कैप्टन चेतराम शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में निर्णय लिया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कार्यकाल डेढ़-डेढ़ वर्ष का होगा।
डेढ़ वर्ष के बाद आपस में बदली की जाएगी। इसके अलावा नायक अनिल कुमार को संयुक्त सचिव, कैप्टन राजेश्वर ठाकुर को संयुक्त मीडिया प्रभारी मनोनीत किया। ऑनरेरी लेफ्टिनेंट मोहन सिंह, सूबेदार पूर्ण चंद, सूबेदार ताराचंद, वीर नारी सत्या देवी और शीला देवी को सदस्य बनाया गया। कर्नल तारा प्रताप को मीडिया प्रभारी की भी जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक में ईएसएम लीग सदर, कोटली, बदार वैली, थुनाग, रिवालसर, ज्यूनी वैली, बल्ह, सुंदरनगर और पधर कार्यकारिणी के अध्यक्ष और सचिव मौजूद रहे। बैठक के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर को पैटर्न इन चीफ, कर्नल कमलकांत मल्होत्रा को पैटर्न, एयरवाइस मार्शल एमके गुलेरिया को वायुसेना और कै. जीसी सैनी को नौसेना के एडवाइजर का कार्यभार संभालने के लिए आग्रह किया।
बैठक में नशा मुक्ति अभियान के लिए सैनिक परिवार काउंसलिंग कमेटी ने हर लीग से दो-दो सदस्य मनोनीत किए और अभियान को युद्धस्तर पर चलाने के लिए 15 दिन में योजना प्रस्तुत करने को कहा। कमेटी में कर्नल तारा प्रताप सिंह और लेदा के प्रसिद्ध समाजसेवी कैप्टन कांशी राम को शामिल किया गया।

ये प्रस्ताव किए पेश
जिला लीग ऑफिस मंडी का नाम सूबेदार कांशीराम और महावीर चक्र के नाम का प्रस्ताव पारित किया।
जिला मंडी में सैनिक स्कूल स्थापित करने के लिए ज्ञापन और पुरजोर कोशिश का प्रस्ताव।
जिला लीग कार्यकारिणी की बैठक हर महीने पहले सप्ताह में और गवर्निंग काउंसिल की बैठक हर तीन महीने में एक बार होगी। जिला लीग की सदस्यता, आय, व्यय और तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए कमेटी बनाई गई। जिम्मेदारी कैप्टन (नौसेना) जीसी सैनी को सौंपी गई।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें