फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: संस्कृति सदन में नारी शक्ति की गूंज

विज्ञापन
मंडी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संस्कृति सदन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृत
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को संस्कृति सदन कांगणीधार मंडी में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने की। कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कई मनोरंजन और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इस दौरान रस्साकशी प्रतियोगिता में अव्वल रहने पर चौंतड़ा परियोजना, करसोग और द्रंग को पुरस्कृत किया। म्यूजिकल चेयर में सुंदरनगर परियोजना से अंजुला, रिवालसर से सरोजना व धनेश्वरी, मटका फोड़ में छमा देवी, निशा, डोलो को पुरस्कृत किया।
चम्मच दौड़ में भीमा, किरना, धनवंती, स्लोगन राइटिंग में दीपमाला, अंबिका व गीतांजलि, जबकि चित्रकला में रीनू, वंदना और शशि कुमारी को पुरस्कृत किया। शिक्षा क्षेत्र में सरकाघाट की पल्लवी, जोगिंद्रनगर की नाव्या और अनामिका को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

वास्तुकला में बल्ह की उपासना, सफल स्वरोजगार के लिए मूक-बधिर सरकाघाट की सीमा, किक बॉक्सिंग में गोल्ड मेडलिस्ट मझवाड़ की मुस्कान, वर्ल्ड विंटर गेम्स में सिल्वर मेडलिस्ट राधा और एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट के लिए सुंदरनगर की रंजिता को पुरस्कृत किया।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में महिलाओं की शिक्षा, सशक्तीकरण और समाज में योगदान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने का बेहतरीन अवसर हैं। कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास विभाग और अन्य स्थानीय अधिकारी भी मौजूद थे। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा ताकि अधिक महिलाओं और छात्राओं को भाग लेने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें