फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कौहण की अपर्णा बनीं नर्सिंग ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स दिल्ली में सभालेंगी पदभार, क्षेत्र में खुशी की लहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल के कौहण गांव की अपर्णा शर्मा का नर्सिंग ऑफिसर के लिए चयन हुआ है। जल्द ही वह दिल्ली एम्स में बतौर नर्सिंग ऑफिसर सेवाएं देंगी। अपर्णा का जन्म रीना देवी और पवन कुमार के घर 19 मई 2002 को हुआ। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भ्राड़ी, सज्याओपिपलू से की। इसके बाद उनका चयन श्री लाल बहादुर राजकीय मेडिकल काॅलेज नेरचौक के लिए हुआ। उन्होंने नोरसेट का एग्जाम दिया, जिसमें ऑल इंडिया में उनका 108वां रैंक है। अब वह नर्सिंग ऑफिसर के लिए चयनित हुई हैं। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

अपर्णा के पिता चंडीगढ़ में प्राइवेट फर्म में नौकरी करते हैं। माता गृहिणी हैं। अपर्णा ने कहा कि जब किसी चीज को हासिल करने की मन में ठान ली जाए तो कड़ी मेहनत से वह चीज मिल जाती है। उन्होंने उपलब्धि का श्रेय अभिभावकों और गुरुजनों को दिया। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, विधायक चंद्रशेखर, प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें