फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi International Mahashivratri Fair: बड़ादेव कमरुनाग को मिला न्यूंद्रा, 25 फरवरी को होगा भव्य मिलन; जानें

Tue, 04 Feb 2025 05:42 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)।

सार

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी में पधारने के लिए जनपद के बड़ा देव कमरूनाग को शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं डीसी मंडी की तरफ से मेले का पहला न्यून्द्रा (निमंत्रण) दे दिया गया है। 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी के अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेले का आगाज करने के लिए जनपद के बड़ादेव कमरुनाग को डीसी मंडी की तरफ से दिया गया न्यूंद्रा (निमंत्रण) मिल गया है। 25 फरवरी को मंडी में देव कमरुनाग और राजदेवता माधोराय के भव्य मिलन के बाद महाशिवरात्रि महोत्सव के कारज विधिवत शुरू होंगे।

विज्ञापन


देवता अपने निवास से मंडी कब रवाना होंगे, इसके बारे में मंदिर कमेटी ने अभी तिथि निर्धारित नहीं की है। बड़ादेव कमरुनाग जब तक मंडी नहीं पहुंचते तब तक महाशिवरात्रि मेला शुरू नहीं होता है। बड़ादेव के कारदारों ने मंडी महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। देवता के गूर देवी सिंह और कटवाल काहन सिंह ठाकुर ने देवता के 25 फरवरी को मंडी पहुंचने की पुष्टि की है। मंडी पहुंचने के लिए देवता को एक सप्ताह से अधिक का समय लगता है।

विज्ञापन


जहल से मंडी तक देवता का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाता है। 25 फरवरी को डीसी मंडी पुलघराट पर बड़ादेव की अगवानी करेंगे। इसके बाद देवता का मंडी शहर में मंडी रियासत का राज परिवार स्वागत करेगा और भगवान माधोराय के साथ देव कमरुनाग के मिलन से महाशिवरात्रि का आगाज होगा।
विज्ञापन


एक माह चलेगा मेहमाननवाजी का दौर
मेहमाननवाजी के दौर में देव कमरुनाग करीब एक माह मंडी जिला में रहते हैं। देवता शिवरात्रि मेले के दौरान भक्तों के घरों में जाते हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं। महाशिवरात्रि मेले में देव कमरुनाग अकेले टारना मंदिर में विराजमान रहते हैं। बाकी सभी देवता पड्डल मैदान में विराजमान रहते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें