फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्तिगत लड़ाई को एसपीयू मंडी के मुद्दों के साथ न जोड़ें : प्रो. अनुपमा

Sun, 14 Apr 2024 05:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
एसपीयू परिसर, मंडी
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी की प्रति कुलपति प्रो. अनुपमा सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के मुद्दों को व्यक्तिगत लड़ाई के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। एसपीयू मंडी अभी मात्र दो वर्ष का है। शिशु अवस्था में भी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक कर रहा है। यह बयान उन्होंने हिमाचल गवर्मेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के हाल ही में लगाए आरोपों के बाद जारी किया है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि एसपीयू मंडी की परीक्षा शाखा मात्र 9-10 अधिकारियों और कर्मचारियों के सहारे है, जो भी संसाधनों की कमी में दबाव में काम कर रही है। हाल ही में जो स्नातक स्तर की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी की गई है, वह अभी अस्थाई है। इस पर 16 अप्रैल तक छात्रों और महाविद्यालयों से सुझाव मांगे गए हैं। साथ ही परीक्षा शाखा को बैठक कर चुनावों और अध्यापकों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए आगामी परीक्षाएं जल्द से जल्द आयोजित करने के लिए दिशा-निर्देश दे रखें हैं।



प्रो. अनुपमा सिंह ने आगे कहा कि विवि में 100 से अधिक पद खाली पड़े हैं। वह समय-समय पर स्टाफ और बजट की कमी के मुद्दे सरकार और सभी संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाती रही हैं। हालांकि अभी तक हमें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है, पर उम्मीद है कि भविष्य में स्थिति बदलेंगी। प्रो. अनुपमा सिंह ने सभी से आग्रह किया है कि विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहे विवि का सहयोग करें।

एसपीयू परिसर, मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें