फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कैहनवाल टिल्ली की पंचायत प्रधान सचिव पर मनमानी करने का आरोप

Thu, 27 Mar 2025 09:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। कैहनवाल टिल्ली पंचायत की प्रधान और सचिव पर पांच वार्ड सदस्यों ने मनमानी और अनदेखी के आरोप लगाए हैं। बुधवार को वार्ड सदस्यों कुलदीप सिंह, गीता देवी, चंद्रावती, विजय कुमार और जया देवी ने एसडीएम ओमकांत ठाकुर और खंड विकास अधिकारी मंडी को शिकायत पत्र सौंपा।
विज्ञापन


शिकायत में आरोप लगाया गया कि पंचायत में होने वाले कार्यों की मंजूरी बिना जानकारी के दी जाती है। पंचायत में जो भी काम की मंजूरी मिलती है, उसमें प्रधान की ओर से अपने ही काम किए जाते हैं। प्रधान ने शौचालय, पंचायत घर में टाइल और खिड़कियों का कार्य बिना वार्ड सदस्यों को बताए करवाए गए। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रधान पंचायत की बैठकों में समय पर नहीं आतीं और सचिव भी 11:00 बजे पहुंचती हैं। इससे कोरम पूरा नहीं हो पाता।

वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रधान अपने पति से कार्य करवाती हैं। केवल रिश्तेदारों के ही काम करते हैं। जल शक्ति विभाग में भी अपने रिश्तेदार लगाए और स्ट्रीट लाइटें भी अपने चेहतों को दी गईं। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन


प्रधान बोलीं- सभी आरोप निराधार

कैहनवाल टिल्ली की प्रधान सवित्री देवी ने वार्ड सदस्यों के आरोपों पर कहा कि चुनाव के लिए अब पांच महीने बचे हैं। वार्ड सदस्य कुलदीप खुद की राजनीति के लिए ऐसा षड्यंत्र कर रहे हैं। उनके वार्ड में ही सबसे ज्यादा काम हुए हैं। हाल में ब्लॉक से मनरेगा के 98 कार्यों में 21 को ही मंजूरी मिली है। कुछ वार्ड सदस्यों के दो तो किसी के पांच काम को मंजूरी मिली है। आपदा के बाद 140 कार्यों को मंजूरी मिली थी, जिन्हें पूरा कर दिया है। अप्रैल में फिर से एडिशनल सेल्फ डालने को कहा गया है। सभी आरोप निराधार हैं।

कैहनवाल टिल्ली पंचायत के वार्ड सदस्यों की शिकायत आई है। जिला पंचायत अधिकारी और खंड विकास अधिकारी को इसकी जांच करने के लिए लिखा गया है। -ओम कांत ठाकुर, एसडीएम, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें