मंडी के तहत जंजैहली के ढबोला गांव में जला 16 कमरों का रिहायशी मकान
- फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। जंजैहली के तहत सगलवाड़ा के ढबोला गांव में रविवार सुबह शॉट सर्किट से पांच परिवारों का संयुक्त 16 कमरों का रिहायशी मकान जलकर राख हो गया।
इस घटना में करीब 38 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। मकान सामान, नकदी और जेवरात आभूषण पर जल गए। आग सुबह 8 बजकर 30 मिनट के करीब लगी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
घटना उस समय हुई जब घर के सभी लोग खेत में काम कर रहे थे। ग्रामीण राजस्व अधिकारी शीलिहगाड़ महेंद्र कुमार ने बताया कि शॉट सर्किट के चलते पांच परिवारों गोविंद राम, धनी राम, भाग सिंह, मुरारी लाल और मोहन लाल सभी पुत्र झाबे राम का संयुक्त मकान जलकर राख हो हुआ। उन्होंने बताया कि घर के सभी सदस्य खेतों में काम करने गए थे, इस दौरान किसी ने मकान से आग की लपटें निकली देखीं तो परिवार के लोग शोर मचाते हुए खेतों से घर की ओर भागे। इस दौरान स्थानीय लोग भी बचाव कार्य के लिए पहुंचे। जब तक लोग पहुंच आग ने भयंकर रूप ले लिया था। जब तक दमकल विभाग का वाहन मौके पर पहुंचा, तब तक सब राख हो चुका था।
प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से 10- 10 हजार रुपये और तिरपाल बांटे। बीआरओ महेंद्र ने बताया कि इस घटना में 30 लाख मकान और 8 लाख नकदी और जेवरात का नुकसान हुआ है। एसएचओ जंजैहली संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।