राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला पर आधारित लगी लघु शिवरात्रि जोगिंद्र नगरा म्हारे_ शीर्षक वाले
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लगी लघु शिवरात्रि जोगिंद्र नगरा म्हारे शीर्षक पर वीडियो गाना जारी किया गया। मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम मनीश चौधरी ने सोमवार को गाने का पोस्टर जारी कर लांचिंग की।
एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि जोगिंद्रनगर का राज्य स्तरीय लघु महाशिवरात्रि मेला देवी-देवताओं को समर्पित है। इस मेले में चौहारघाटी के देव हुरंग नारायण तथा पहाड़ी बजीर देव पशाकोट की अगुवाई में लगभग एक सौ से अधिक देवी-देवता शामिल होते हैं।
मेले से जुड़ी देव संस्कृति को संजोने के दृष्टिगत यह गाना तैयार किया गया है तथा इसे समस्त देवी-देवताओं को समर्पित किया है। गीत को जोगिंद्रनगर छात्र स्कूल की संगीत प्राध्यापिका मृदुला शर्मा ने स्वरबद्ध किया है। संवाद