फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मुआवजे पर जोगिंद्र जिमखाना क्लब, राज परिवार में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर के पड्डल वार्ड में करीब 20 बीघा जमीन पर राजा जोगिंद्र सेन के समय बने जोगिंद्र जिमखाना क्लब को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। क्लब की कुछ जमीन का सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहण होने के बाद 7.20 करोड़ की धनराशि के मालिकाना हक को लेकर राज परिवार और जोगिंद्र जिमखाना क्लब आमने-सामने आ गए हैं।
विज्ञापन

मंडी रियासत के राज परिवार ने अर्जी लगाकर इस धनराशि पर स्टे लगाने की मांग उठाई है जबकि जनहित में सड़क का निर्माण जारी रखने को कहा गया है। राज परिवार मंडी के मुख्तार खास मान सिंह, लीगल कंसल्टेंट बीआर कौंडल, संजय मंडयाल आदि ने मंगलवार को मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिमखाना क्लब के संचालकों पर कई संगीन आरोप लगाए।
बीआर कौंडल ने कहा कि क्लब के संविधान के तहत इसका चीफ पैटर्न राज परिवार का मुखिया होता है, लेकिन जमीन भूमि अधिग्रहण में न तो राज परिवार की अनुमति ली गई और न ही इस प्रकार की कोई जानकारी साझा की गई। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जो पैसा है वह क्लब को ही दिया जाए, लेकिन इसमें राज परिवार को यह स्पष्ट किया जाए कि यह सब उनकी अनुमति और जानकारी के बिना कैसे किया गया। संजय मंडयाल ने आरोप लगाया कि राज परिवार की संपत्ति के राजस्व रिकाॅर्ड के साथ जिमखाना क्लब प्रबंधन ने छेड़छाड़ की है। पुराने दस्तावेजों को निकालने पर यह पता चल रहा है कि राजस्व रिकाॅर्ड में उस जमीन के मालिक का नाम ही दर्ज नहीं है जबकि यह जमीन राज परिवार की थी।
विज्ञापन

इसे क्लब के संचालन के लिए दिया गया था। बाद में राजस्व रिकाॅर्ड के साथ छेड़छाड़ हुई है और इसकी पूरी गहनता से जांच होनी चाहिए। उधर, जोगिंद्र जिमखाना क्लब के प्रधान विकास कपूर ने बताया कि 100 साल पहले भूमि गिफ्ट डीड दी थी। अब इस बारे मामला उछालना तर्कसंगत नहीं है। यहां क्लब ही चल रहा है। पूर्व में भी मुआवजा क्लब को ही मिला है। कहा कि राजा की ओर से दान की गई विजय स्कूल की भूमि पर मॉल बन रहा है। इसके लिए सब चुप हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें