फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर का भवन । संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में चिकित्सकों के 10 पद रिक्त चल रहे हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों को प्रदेश के अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया है। तीन माह में ही अस्पताल से दो विशेषज्ञ चिकित्सकों समेत तीन चिकित्सा अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्वीकृत 19 चिकित्सकों के पदों में से अब महज नौ चिकित्सक ही सेवाएं दे रहे हैं। इनमें अगर कोई चिकित्सक अवकाश पर जाता है तो स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा जाती हैं। इससे उपमंडलीय अस्पताल रेफरल अस्पताल बनता जा रहा है। नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक का पद पांच साल से रिक्त है। मेडिसिन और ईएनटी ओपीडी के विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से मरीजों को मंडी और कांगड़ा स्थित अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें