फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बैडमिंटन में जोगिंंद्रनगर कॉलेज रहा उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कुल्लू में 18 से 20 नवंबर तक आयोजित हुई। प्रतियोगिता में राजीव गांधी मेमोरियल महाविद्यालय जोगिंद्रनगर की पुरुष बैडमिंटन टीम ने शानदार खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन कर उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।
टीम के खिलाड़ियों ने सभी मैचों में बेहतर रणनीति, अनुशासन और दृढ़ता दिखाते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया। महाविद्यालय प्रबंधन, स्टाफ और छात्रों ने टीम की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें