कोटली कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद लगाता खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : बाईपास किनारे अधजला शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जानकारी करते एसएसपी सौरभ दीक्षित। संवाद
कोटली (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय कोटली में पांचवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में रविवार को खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य देविका वैद्य ने मुख्य अतिथि के रूप में की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटली के शारीरिक शिक्षा अध्यापक जसवंत सिंह उपस्थित रहे।
वहीं, खेलकूद कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मनोहर लाल ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के दौरान शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जेवेलिन थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बाल वर्ग 100 मीटर दौड़ में जितेंद्र ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय और आशीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में जितेंद्र प्रथम, आशीष द्वितीय और अभिषेक तृतीय रहे। ऊंची कूद में जितेंद्र ने प्रथम और आशीष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अंजुमिता ने प्रथम, डिंपल ने द्वितीय और भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में डिंपल ने प्रथम, अंजुमिका ने द्वितीय और भारती ने तृतीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद में डिंपल ने प्रथम, अंजुमिता ने द्वितीय और भारती ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि देविका वैद्य और विशिष्ट अतिथि जसवंत सिंह ने छात्रों को खेलों के महत्व तथा जीवन में अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना की आवश्यकता पर बल दिया। प्रो. प्रियदर्शनी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। मंच संचालन का कार्य प्रो. सोनू ठाकुर ने कुशलतापूर्वक किया। संवाद