फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ज्यूंणी खड्ड उफान पर, कई गांवों में दहशत

Mon, 30 Jun 2025 05:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की अपील, खड्ड के किनारे न जाएं, बरतें सकर्तता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। जिले में लगातार हो रही बारिश से व्यास नदी की सहायक ज्यूणी खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। खड्ड के उफान को देख देवीदहड़ से लेकर पंडोह तक तटीय क्षेत्रों में बसे लोगों में दहशत फैल गई। जहल, जाछ, तुना, शाला, नौंण, गोहर, स्यांज, छपराहन, सुराही और पंडोह तक के दायरे में लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

खड्ड का रौद्र रूप देख लोगों ने रात जाग कर गुजारी। प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए एडवाइजरी जारी की है और लोगों से अपील की है कि वे खड्ड के किनारे न जाएं और पूरी सतर्कता बरतें। एसडीएम गोहर कृष्ण कुमार ने भी आमजन से तटीय क्षेत्रों से दूर रहने का आग्रह किया है। फिलहाल राहत की बात यह है कि कोई जानमाल की की सूचना नही है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करने का लोगों से आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें