फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चक्कर में दिनदहाड़े घर के ताले तोड़कर आभूषण चोरी

विज्ञापन
चक्कर कस्बे में घर में घुस कर तोड़ी गई अलमारी और बिखरा सामान। 
विज्ञापन
बैहना (मंडी)। बल्ह घाटी के चक्कर में शातिरों ने दिनदहाड़े एक घर के दरवाजों में लगे ताले तोड़कर सोने-चांदी की आभूषण चुरा लिए। घटना शनिवार दोपहर की है। सूचना मिलते ही गागल पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। इसी का फायदा शातिरों ने उठाया। एनएच से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित घर में चोरी होने से अफरातफरी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रताप सिंह पुत्र कर्म सिंह गांव चक्कर डाकघर गुटकर तहसील बल्ह जिला मंडी ने बताया कि उसके दो मकान हैं। दूसरे मकान में बहू बच्चों के साथ रहती है। बहू मंडी चली गई थी और घर पर कोई नहीं था। उनकी पोती स्कूल से जब घर पहुंची तो उसने घर के ताले टूटे हुए देखे और आसपास के लोगों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे और इस बारे में अपनी बहू को जानकारी दी। बहू ने घर आकर देखा तो अलमारी तोड़कर शातिरों ने मंगलसूत्र आदि सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए हैं। आभूषणों की कीमत लाखों रुपये में है। घटना के बाद पीड़ितों ने सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। पुलिस भी संदिग्धों से पूछताछ कर तथ्य जुटा रही है। उधर, डीएसपी मुख्यालय दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें