फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भराड़ू नाले में गिरी जीप, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की नौहली-भराड़ू सड़क पर रविवार सुबह एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जीप में सवार दो महिलाओं समेत पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। घायलों की पहचान भगवान पुत्र प्रकाश चंद (50) निवासी खैरा पालमपुर, शेर सिंह पुत्र ख्याली राम (41) निवासी मल्लन हराबाग, जोगिंद्रनगर, बेदामी देवी (67) पत्नी इंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर दो नगर परिषद जोगिंद्रनगर, किरण (37) पत्नी पहलवान निवासी वार्ड दो नगर जोगिंद्रनगर और प्रकाश चंद निवासी वार्ड-छह जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है। जोगिंद्रनगर में सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाकर टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह जीप चालक पहलवान मजदूरों को जोगिंद्रनगर से भराड़ू के ब्यूंह में चल रहे निर्माण कार्य के लिए ले जा रहा था। भराड़ू के हार के समीप जीप अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। जीप के दुर्घटनाग्रस्त होते ही सवार मजदूरों को गहरी चोटें आईं और चीख पुकार मच गई। बाद में स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और मौके पर एंबुलेंस और पुलिस बुलाई। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


तीन गंभीर कौन हैं....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें