फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर रियूर मोड के पास जीप दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

Wed, 24 Aug 2016 06:53 PM IST
मंडी
विज्ञापन
हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर की बनाल पंचायत के रियूर के पास नेशनल हाईवे पर एक जीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में जीप चालक समेत दो लोग घायल हो गए। जिन्हेें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में भर्ती किया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को एनएच-70 पर रियूर के पास जीप एचपी28-7398 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 35 फीट नीचे जा गिरी।
विज्ञापन


जीप में सवार रमेश कुमार (35) निवासी गांव बन तहसील जोगिंद्रनगर और भादरू राम (62) निवासी गांव रियूर धर्मपुर घायल हो गए। हादसे का पता लगते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को जीप से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस के लिए फोन किया। धर्मपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि जीप रियूर से धर्मपुर की ओर आ रही थी। जीप हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों का कुशलक्षेम पूछा। थाना प्रभारी धर्मपुर अमर सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. दीपक कुमार ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है और उनका इलाज सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें