फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या वाले क्षेत्रों का कनिष्ठ अभियंता ने किया निरीक्षण

Thu, 13 Oct 2016 06:00 PM IST
मंडी
विज्ञापन
water tank - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। आईपीएच उपमंडल धर्मपुर के कनिष्ठ अभियंता नंदलाल शर्मा ने सतरेहड़ टैंक पहुंचकर पानी की सप्लाई करने वाले वाटर गार्डों और फिटरों की जानकारी ली। वाटर गार्डों को आदेश दिए कि वे लोगों को समय पर पेयजल उपलब्ध करवाएं। पिछले कुछ दिनों से भरौरी पंचायत के भरौरी, करोला, हरिजन बस्ती करोला, जागणा तथा मयोह से पानी न मिलने की शिकायतें विभाग के पास आ रही थीं।
विज्ञापन


जिसे दूर करने के लिए कनिष्ठ अभियंता नंद लाल शर्मा ने भरौरी पंचायत के भरौरी, करोला, हरिजन बस्ती करोला का औचक निरीक्षण किया। लोगों की समस्याएं सुनकर उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें समय पर पानी की सप्लाई दिलाई जाएगी। इसके लिए उन्होंने वाटर गार्डों को आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, वाटर गार्डों को यह भी आदेश दिए हैं कि हर घर पर जाकर हस्ताक्षर करवाएं तथा यह भी सुनिश्चित करें कि समय पर सभी को पेयजल मिले। उन्होंने वाटरगार्डों को समय समय पर पानी के टैंकों की सफाई करने के भी आदेश दिए।

पिछले कुछ समय से कांढापतन ध्वाली उठाऊ पेयजल योजना के अंतर्गत पड़ने वाली भरौरी पंचायत के लोगों को सप्ताह में एक बार या फिर उससे भी ज्यादा समय बाद पानी मिल रहा था। जिससे उन्हें गुजारा करना मुश्किल हो गया था और लोगों को प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी लाकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही थीं। इसी को लेकर लोगों की शिकायतें विभाग को मिल रही थीं। जिसे दूर करने के लिए कनिष्ठ अभियंता ने मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया तथा लोगों की टंकियों में देखा कि उसमें कितना पानी है। उन्होंने वाटरगार्डों को आदेश दिए कि जो भी वाटर गार्ड कोताही करता पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिसकी पूरी जिम्मेवारी वाटरगार्ड की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें