फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फरेहड़ और शिल्ह-बुधानी में जेबीटी के पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंग्रेजी प्रवक्ता का डेपुटेशन रद्द करने की मांग
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति ने शिक्षा उपनिदेशक को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वाड़ की स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) ने क्षेत्र में शिक्षकों की कमी को लेकर आवाज उठाई है। समिति ने अंग्रेजी प्रवक्ता की डेपुटेशन तत्काल प्रभाव से रद्द करने और जीपीएस फरेहड़ व जीपीएस शिल्ह-बुधानी में जेबीटी के रिक्त पद भरने की मांग की है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वाड़ की स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से उप निदेशक उच्च शिक्षा मंडी को ज्ञापन सौंपा है। समिति के प्रधान मान सिंह ने बताया कि दोनों प्राथमिक विद्यालयों में जेबीटी पद खाली होने से शिक्षण कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। इन रिक्तियों को अस्थायी तौर पर पूरा करने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वाड़ से शिक्षकों को डेपुटेशन पर भेजा जा रहा है। इससे संबंधित स्कूलों के साथ-साथ स्वाड़ में भी पढ़ाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी प्रवक्ता की डेपुटेशन अन्य विद्यालय में होने के कारण विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय की नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। इसका असर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर पर पड़ रहा है। समिति ने मांग की कि अंग्रेजी प्रवक्ता की डेपुटेशन तुरंत रद्द की जाए और प्राथमिक पाठशाला फरेहड़ व जीपीएस शिल्ह-बुधानी में जेबीटी के रिक्त पद नियमित आधार पर भरे जाएं, ताकि सभी विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके। शिक्षा विभाग से मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उच्च शिक्षा उप निदेशक यशवीर धीमान ने बताया कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें