फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में पीलिया मरीजों का अब आयुर्वेदिक पद्धति से भी होगा उपचार

Sat, 03 Aug 2024 07:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भवन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर के आयुर्वेदिक अस्पताल में पीलिया के गंभीर मरीजों को अब आयुर्वेदिक पद्धति से भी उपचार दिया जाएगा। उपमंडलीय आयुर्वेदिक अस्पताल में इस नई व्यवस्था के तहत तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। यह सभी पीलिया के मरीजों को उचित उपचार प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

अस्पताल में औषधीय काढ़े और चूर्ण के माध्यम से मरीजों को राहत देने की कोशिश की जा रही है। इसके अतिरिक्त, गंभीर मरीजों के लिए दोपहर के समय विशेष बैड सुविधा भी उपलब्ध करवा दी गई है। जैसे ही नर्सिंग स्टाफ की संख्या बढ़ेगी, उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में 24 घंटे मरीजों के दाखिले की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
जोगिंद्रनगर के सौ बिस्तरों वाले अस्पताल में मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए, जिला आयुर्वेदिक विभाग ने दो महिला चिकित्सकों और एक विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती की है। ये चिकित्सक पीलिया संक्रमित मरीजों को सप्ताह के निर्धारित दिनों में उपचार प्रदान करेंगे। आयुर्वेदिक चिकित्सालय में ईएनटी विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. संदीप, आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. रितिका और डॉ. शबनम प्रतिनियुक्ति पर अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक चिकित्सालय जोगिंद्रनगर की प्रभारी डॉ. स्वाति ने बताया कि पीलिया मरीजों को उपरोक्त चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य लाभ भी दिलाया जा रहा है। गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दोपहर के समय दाखिला शुरू कर दिया गया है और नर्सिंग स्टाफ की बढ़ोतरी होते ही रात्रिकालीन आईपीडी में भी मरीजों के दाखिले की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें