फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में पीलिया की दस्तक, 6 मरीज आए सामने

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के आपातकालीन वार्ड में विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त होकर उपचाराधीन मर
विज्ञापन
निजी क्लीनिकों में भी संभावित मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे
विज्ञापन

जलजनित रोगों के बढ़ते देख स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। मानसून सीजन के दौरान जोगिंद्रनगर क्षेत्र में डायरिया और वायरल फीवर के प्रकोप के बीच अब पीलिया के मामले भी सामने आने लगे हैं। अस्पताल में छह मरीजों में पीलिया की आधिकारिक पुष्टि हुई है, जबकि लडभड़ोल, चौंतड़ा और निजी क्लीनिकों में भी संभावित मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। जलजनित रोगों के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।
राहत की बात यह है कि अभी तक किसी एक क्षेत्र से बड़े स्तर पर पीलिया के मामले सामने नहीं आए हैं। अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों में हेपेटाइटिस ए और ई के लक्षण पाए गए हैं। गंभीर मरीजों को अस्पताल के वार्ड में भर्ती किया गया है। नमूनों की विस्तृत जांच के लिए ब्लड सैंपल पुणे स्थित राष्ट्रीय प्रयोगशाला भी भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व जोगिंद्रनगर में पीलिया का भयावह प्रकोप सामने आया था। करीब 400 लोग संक्रमित हुए थे और चार मरीजों की मौत हो गई थी। इस घटना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग इस बार कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता। विभाग की ओर से पेयजल स्रोतों की गुणवत्ता की जांच शुरू कर दी गई है। चिकित्सकों के अनुसार मानसून के दौरान आंखों में अधिक पीलापन पीलिया का प्रमुख शुरुआती लक्षण है। इसके अलावा गहरे पीले रंग का पेशाब, अत्यधिक थकान, भूख न लगना और पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द या भारीपन महसूस होना भी इसके संकेत हो सकते हैं।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने बताया कि अस्पताल में डायरिया, वायरल फीवर और पीलिया से पीड़ित मरीजों के लिए मुफ्त दवाओं के साथ इंडोर वार्ड की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से उबला हुआ पानी पीने और ताजा व सुपाच्य भोजन लेने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें