मंडी में शहीदी दिवस अवसर पर कैंडल मार्च निकालते भारत की जनवादी नौजवान सभा के सदस्य। संवाद
मंडी। जनवादी नौजवान सभा की मंडी इकाई ने शहीदी दिवस के अवसर पर शहर में कैंडल लाइट मार्च निकाल बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नौजवान सभा राज्य अध्यक्ष सुरेश सरवाल ने इस अवसर पर कहा कि नौजवान सभा देश में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नौजवानों को अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर संघर्ष करने की जरूरत है। प्रदेश और मंडी जिले में नशे के बढ़ते अवैध कारोबार के खिलाफ भी संघर्ष करना होगा। आज चिट्टा जैसा नशा जिले और प्रदेश को खोखला कर रहा है नौजवान सभा चिट्टे के खिलाफ आने वाले समय में एक निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। संवाद