फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जनवादी नौजवान सभा ने कैंडल मार्च निकाला

Sun, 23 Mar 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी में शहीदी दिवस अवसर पर कैंडल मार्च निकालते भारत की जनवादी नौजवान सभा के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
मंडी। जनवादी नौजवान सभा की मंडी इकाई ने शहीदी दिवस के अवसर पर शहर में कैंडल लाइट मार्च निकाल बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नौजवान सभा राज्य अध्यक्ष सुरेश सरवाल ने इस अवसर पर कहा कि नौजवान सभा देश में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नौजवानों को अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर संघर्ष करने की जरूरत है। प्रदेश और मंडी जिले में नशे के बढ़ते अवैध कारोबार के खिलाफ भी संघर्ष करना होगा। आज चिट्टा जैसा नशा जिले और प्रदेश को खोखला कर रहा है नौजवान सभा चिट्टे के खिलाफ आने वाले समय में एक निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें