मंडी। श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर कमेटी करसोग की ओर से 4 सितंबर को पुराना बाजार स्थित लक्ष्मी नृसिंह मंदिर परिसर में जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कमेटी प्रधान जितेंद्र भारद्वाज और किशोर कुमार गुप्ता ने बताया कि जन्माष्टमी पर हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर में कृष्ण झूला सजाया जाएगा और भजन संध्या का आयोजन होगा।
भजन संध्या में मनाली के नीरू चांदनी जागरण मंडल के कलाकार रातभर कृष्ण भजनों का गुणगान करेंगे। मुख्य कलाकार नीरू चांदनी के साथ सह कलाकार मीनू शर्मा प्रस्तुति देंगी। वहीं, सुंदरनगर के चमन साउंड सिस्टम, गंधर्व ऑर्केस्ट्रा और वंश आर्ट ग्रुप के कलाकार मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे।