फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में लगा जाम

Thu, 06 Apr 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। पांच दिवसीय मेले के समापन के बाद शहर में अचानक यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। इससे हाईवे पर गुजर रहे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सामरिक दृष्टि से अहम मंडी-पठानकोट हाईवे पर दौड़ रही एंबुलेंस भी जाम का शिकार हो गई। वहीं वाहनों में सवार यात्रियों के भी पसीने छूट गए। वीरवार को शहर में मेले में खरीदारी को लेकर पहुंचे लोगों को भी जाम से परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि पुलिस के जवान यातायात को व्यवस्थित करने के लिए तैनात रहे। इसके बावजूद अचानक शहर में वाहनों के अत्यधिक प्रवेश से यातायात व्यवस्था खराब हो गई। शहर के मुख्य बाजार, पुलिस थाना चौक और बस अड्डे के नजदीक सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब पांच बजे पुलिस थाना चौक के पास जाम की समस्या सबसे अधिक रही। आपात वाहनों को भी हाईवे पर गुजरने के लिए लगातार हुटर बजाने पड़े। दोपहिया वाहन चालकों को भी हाईवे पर गुजरना चुनौती बना रहा। वहीं पैदल गुजरने वालों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ी। डीएसपी संजीव सूद ने बताया कि जोगिंद्रनगर में वाहनों की अत्यधिक आवाजाही के चलते कुछ समय के लिए वाहनों की रफ्तार थमी रही। यातायात व्यवस्थित करने के लिए हाईवे पर पुलिस के जवानों ने आवाजाही सुनिश्चित करवाई है। आइडल पार्किंग के चलते शहर में जाम की समस्या पेश आ रही है जिस पर पुलिस को जरूरी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें