फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बरोट स्कूल की ईशा और रोहित अब सैनिक स्कूल में करेंगे पढ़ाई

Mon, 18 Mar 2024 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
बरोट स्कूल के छात्र छात्रा जो सैनिक स्कूल को चयनित हुए हैं अपने ​शिक्षकों व अन्य लोगों के साथ
विज्ञापन
मंडी। शिक्षा खंड द्रंग-1 की राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बरोट की ईशा और रोहित अब सैनिक स्कूल में पढ़ाई करेंगे। दोनों विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों होनहारों ने जनवरी में हुई सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पास की है।
विज्ञापन

ईशा बरोट के साथ लगते ढरांगण गांव के रिटायर्ड सूबेदार रामदेव और देवकली की बेटी है, जबकि रोहित थूजी गांव के रणवीर सिंह और सुभद्रा देवी का बेटा है। सैनिक स्कूल परीक्षा अपनी कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया, विद्यार्थियों की शैक्षणिक और समग्र क्षमताओं का आकलन करने के लिए जानी जाती है। इन दोनों होनहारों की उपलब्धि पर राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बरोट की एसएमसी के प्रधान व अन्य सदस्यों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसएमसी प्रधान सुनील कुमार केंद्रीय मुख्य शिक्षक लुदरदत, शिक्षक शिवराज व शिक्षिका सुलेखा सहित एसएमसी के सभी सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए दोनों होनहारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें