फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकत में आया आईपीएच महकमा, साफ करवाया पानी का टैंक

Thu, 27 Oct 2016 10:28 PM IST
मंडी
विज्ञापन
करसोग के ठौराधार शोरशन में पेयजल टैंक में मृत जानवर मिलने के बाद सफाई करते कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के ठौराधार शोरशन में पेयजल टैंक में मृत मिले जानवर की खबर छपने के बाद आईपीएच विभाग हरकत में आ गया है। ‘अमर उजाला’ के वीरवार के अंक में प्रकाशित समाचार के बाद आईपीएच विभाग के करसोग डिवीजन के अधिशाषी अभियंता एसके संग्राही, जेई चुराग सतेंद्र कुमार और पंचायत प्रतिनिधि टैंक स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान उपरोक्त अधिकारियों की देखरेख में टैंक की सफाई करवाई। इसके अलावा स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली। आईपीएच अधिकारियों ने कहा कि अब इस पेयजल टैंक के चारों तरफ फेंसिंग और टैंक पर ढक्कन लगाने के निर्देश दिए। गौर हो कि शोरशन में पेयजल टैंक ठौराधार में मरा हुआ जानवर मिलने से हड़कंप मच गया था। पेयजल टैंक से करीब 30 घरों के साथ-साथ सरस्वती विद्या मंदिर के 70 बच्चों को भी यहां से पानी की सप्लाई होती है। टैंक में मृत जानवर मिलने के बाद जानवर को तो बाहर निकाल दिया गया था लेेकिन सफाई नहीं की थी। गत 25 अक्तूबर को निजी स्कूल के शिक्षक इस स्थान पर पिकनिक मनाने गए थे।

वे जब इस टैंक से पानी भरने गए तो उन्हें टैंक में मरा जानवर दिखाई दिया। जिसे स्थानीय पंचायत प्रधान ने वाटर गार्ड की सहायता से निकाला था। लेकिन, पूर्व बीडीसी सदस्य बीआर आजाद ने पूरे टैंक की सफाई करने की मांग उठाई थी। खबर छपते ही आईपीएच विभाग हरकत में आया था। जिसके चलते वीरवार को उपरोक्त पेयजल टैंक की सफाई की गई। इस बारे में आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता एसके संग्राही ने कहा कि पेयजल टैंक का ठौराधार पहुंच कर निरीक्षण किया गया है और पूरी तरह पेयजल टैंक की सफाई करवा दी गई है। पेयजल टैंक के चारों तरफ फेंसिंग करने और टैंक पर ढक्कन लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें