फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुकेत देवता मेले के लिए 198 देवी-देवताओं का निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुकेत सर्व देवता कमेटी की बैठक प्रधान डाॅ. अभिषेक सोनी की अध्यक्षता में रविवार को हुई। इसमें राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला के सफल आयोजन के लिए चर्चा की गई। अभिषेक सोनी ने कहा कि राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा देव समागम है। दो अप्रैल से छह अप्रैल तक सुंदरनगर शहर में आयोजित होने जा रहे मेले में 198 पंजीकृत देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र प्रशासन की ओर से भेजे गए हैं।
विज्ञापन

पंजीकृत देवी-देवताओं के साथ 40 से 50 गैर पंजीकृत देवी-देवता शामिल होते हैं। इस वर्ष से सुकेत सर्व देवता कमेटी की ओर से शिकायत निवारण कमेटी का गठन किया है। मेले के दौरान किसी देवी या देवता के कारदारों को किसी समस्या का सामना करना पड़ता है तो वे अपनी समस्या को इस कमेटी के समक्ष रख सकते हैं। प्रशासन का सहयोग करने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया जोकि अध्यक्ष सुकेत सर्व देवता कमेटी की देखरेख में कार्य करेंगी।
शोभायात्रा कमेटी में रोशन लाल, कर्म सिंह, संतराम, नानक चंद, श्याम लाल, उमेश भारद्वाज होंगे। पंडाल व्यवस्था कमेटी में प्रेम, तिलक राज, रूप लाल, युधिष्ठिर, रवि ठाकुर, रामदास, उमेश भारद्वाज, बिहारी होंगे। मंच व्यवस्था के लिए देवकी नंदन, रोशन लाल, कर्म सिंह, तिलक राज, बीडी शर्मा की कमेटी बनाई गई है जबकि जलपान व्यवस्था में धनदेव, रमेश, युधिष्ठिर, बिहारी रहेंगे।
विज्ञापन

हाजिरी एवं दस्तावेज कमेटी में जय राम, कर्म सिंह होंगे जबकि भोजन व्यवस्था में श्याम लाल, रमेश, रवि ठाकुर जिम्मा सम्भालेंगे। सदस्यता शुल्क कमेटी में खजाना राम, रूप लाल, नानक चंद, धनदेव, बिहारी होंगे। शिकायत निवारण कमेटी को जयराम, कर्म सिंह, उमेश भारद्वाज, रोशन लाल, खजाना राम,देवकी नंदन देखेंगे। बैठक में देवी-देवताओं को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने के लिए चर्चा हुई।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें