मंडी। सराज बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) मंडी गुरसिमर सिंह से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त उपायुक्त मंडी को थुनाग में स्थित बार एसोसिएशन सराज के नवनिर्मित बार रूम के उद्घाटन के लिए निमंत्रण दिया।
हेम सिंह ठाकुर ने बताया कि 30 जून को आई भीषण आपदा में बार रूम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद वकीलों ने अपने स्वयं के संसाधनों और मेहनत से इसे पुनः तैयार किया। प्रतिनिधिमंडल ने एडीसी से आग्रह किया कि उनकी उपस्थिति इस अवसर को और सम्मानजनक बनाएगी। इस दौरान सचिव हुकुम सिंह, यादवेंद्र ठाकुर, दिव्यांशु ठाकुर, मोनिका, महेंद्र कुमार, खेमराज आदि मौजूद रहे। संवाद