फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरसकान पंचायत में रसोई गैस आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। सरसकान पंचायत में एक महीने से रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। एकमात्र इंडेन गैस एजेंसी से कांढापत्तन, रोह, कुसरी, सापड़ी, रखेडा, अरनेड़ा, तड़ा, सरसकान में आपूर्ति होती है, लेकिन इन सभी क्षेत्रों में लोगों को 30 दिनों से सिलिंडर नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मुकेश, लखनपाल, राजेंद्र कुमार, रवि चंद, लेखराम, योगेश, टेकचंद रीता, सत्या, प्रताप, सोहन सिंह आदि ने बताया कि अब तो सड़कों की हालत पहले से ठीक है। वाहनों की आवाजाही हो रही है। इसके बावजूद क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। धर्मपुर के खाद्य निरीक्षक देशराज ठाकुर ने बताया कि भारी बरसात के कारण सड़क अवरुद्ध होने के कारण गाड़ी नहीं जा रही है। जल्द इन गांवों में रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें