फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कीटनाशक बेचने वाली 20 दुकानों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। चौंतड़ा क्षेत्र के पस्सल हार गांव में नौ साल की मासूम अनन्या की संदिग्ध हालात में मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए जोगिंद्रनगर पुलिस हर एंगल से काम कर रही है। कीटनाशक दवा लेने समेत लव एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने कीटनाशक बेचने वाली 20 दुकानों में छापा मार कर महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई है।पीजीआई और टांडा मेडिकल अस्पताल में भी मेडिकल रिपोर्ट हासिल करने के लिए पुलिस की दो टीमों को रवाना किया गया है। इसके अलावा पस्सल पंचायत और पस्सल हार गांव के करीब 20 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इस मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट अहम कड़ी होगी। इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस हिरासत में आरोपी पिता के अलावा परिवार के दो अन्य सदस्यों को भी पुलिस थाने में तलब कर गहनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि नौ साल की अनन्या की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। बहरहाल पुलिस हिरासत में आरोपी पिता से पुलिस की पूछताछ जारी है। हर पहलु को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। वहीं, एसपी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि पुलिस की कई टीमें गहनता से जांच कर रही हैं। लगातार डीएसपी से अपडेट लिया जा रहा है।
बता दें कि बीते दिनों में पस्सल हार गांव की अनन्या की संदिग्ध हावात में मौत होने पर ननिहाल पक्ष का गुस्सा फूटा था। पिता पर हत्या का आरोप लगाते हुए नाना बीरबल ने धीमा जहर देने की बात कही थी। अब पुलिस इस मामले में आरोपों के अनुसार भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें