फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पैरा स्टाफ के 15 पदों के लिए 28 से शुरू होंगे साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पैरा पंप चालक, पैरा फिटर और बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं के लिए रोल नंबरवार शेड्यूल जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी (मंडी)। जल शक्ति मंडल सुंदरनगर के तहत पैरा स्टाफ के कुल 15 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए साक्षात्कार का रोल नंबरवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें पैरा पंप चालक (ऑपरेटर) के 4 पद, पैरा फिटर के 2 पद और बहुउद्देशीय कार्यकर्ता (मल्टीपर्पस वर्कर) के 9 पद शामिल हैं। योग्य अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 28 सितंबर से 8 अक्तूबर तक जल भवन स्थित जल शक्ति मंडल कार्यालय सुंदरनगर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगे।
जल शक्ति मंडल के अधिशासी अभियंता इंजीनियर रजत गर्ग ने बताया कि पैरा पंप चालक पद के रोल नंबर पीपीओ-01 से पीपीओ-119 तक के साक्षात्कार 28 सितंबर से 1 अक्तूबर तक होंगे। पीपीओ-120 का 1 अक्तूबर को पृथक शेड्यूल रहेगा, जबकि पीपीओ-121 से पीपीओ-237 तक के साक्षात्कार 3 से 7 अक्तूबर के मध्य लिए जाएंगे।
विज्ञापन

पैरा फिटर पद पर अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 28 सितंबर से 1 अक्तूबर तक चार दिनों में पूरे किए जाएंगे। इसी प्रकार बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं के लिए रोल नंबर एमपीडब्ल्यू-01 से एमपीडब्ल्यू-347 तक के अभ्यर्थियों की प्रक्रिया 28 सितंबर से 8 अक्तूबर तक चरणबद्ध तरीके से होगी।
विज्ञापन

विभाग ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र साथ लाने अनिवार्य होंगे। निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने पर अभ्यर्थियों को दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे जारी समय-सारणी का विशेष ध्यान रखते हुए समय पर जल शक्ति मंडल कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें