फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आईटीआई जोगिंद्रनगर में 14 को साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। निजी कंपनी में महिला उम्मीदवारों के पद भरने के लिए आईटीआई जोगिंद्रनगर में 14 नवंबर को साक्षात्कार होंगे। इसमें कार्य स्थल होसुर (तमिलनाडु) या नरसापुरा (कर्नाटक) हो सकता है। साक्षात्कार 14 नवंबर सुबह 10 बजे से आईटीआई जोगिंद्रनगर में होंगे। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति अप्रेंटिसशिप अधिनियम, 1965 के तहत की जाएगी। इसमें प्रशिक्षण के साथ रोजगार का भी लाभ मिलेगा। आईटीआई उम्मीदवार का एनएपीएस/एनएटीएस श्रेणी में पंजीकरण होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं, किसी भी ट्रेड में आईटीआई या किसी भी ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए। आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साक्षात्कार में चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड और 1,500 रुपये बोनस दिया जाएगा। आईटीआई की प्रिंसिपल नवीन कुमारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया के तहत इच्छुक उम्मीदवारों को स्थानीय आईटीआई में मूल्यांकन परीक्षा देनी होगी। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से हिमाचल से चयनित सभी महिला उम्मीदवारों को निजी कंपनी के हिमाचल में नए निर्माणाधीन संयंत्र में स्थानांतरित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें