फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चोलथरा पोलिंग बूथ तक पहुंच मार्ग बहाल करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरकत में आया प्रशासन, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। पंचायत चुनाव से पहले पोलिंग स्टेशन चोलथरा और शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चोलथरा तक सड़क सुविधा बाधित होने का मामला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। एसडीएम सरकाघाट राजेंद्र गौतम ने शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचकर हालात का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

राष्ट्रीय उच्च मार्ग निर्माण कार्य के चलते स्कूल तक पहले से मौजूद सड़क मार्ग प्रभावित हो गया है। पहले वाहन सीधे स्कूल परिसर तक पहुंचते थे, लेकिन अब मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक पहुंचने के लिए ऊंची सीढ़ियों और कठिन रास्ते का सहारा लेना पड़ सकता है।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने मौके पर ही मोर्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक दिन के भीतर मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्कूल के लिए स्थायी सड़क मार्ग बहाल करने को भी कहा गया। मोर्थ अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाएगा और भविष्य में स्कूल का सड़क मार्ग भी पुनः बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन

पाठशाला के प्रधानाचार्य कमलेश ठाकुर ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान अत्यधिक भूमि कटाव होने से विद्यार्थियों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ गया है। सुरक्षा दीवार और अन्य सुरक्षात्मक प्रबंधों की मांग भी अधिकारियों के समक्ष रखी गई है। वहीं, मोर्थ के एसडीओ शुभम ने कहा कि डंगा निर्माण के दौरान बने गड्ढों और खतरनाक हिस्सों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। साथ ही पाठशाला तक सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए रास्ते का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज, एसएमसी अध्यक्ष लेखराज राठौर, बाजार कमेटी प्रधान बिहारी लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें