फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर स्कूल में शिक्षा स्तर सुधारने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएमसी और क्लस्टर प्रमुखों के साथ हुई चर्चा
विज्ञापन

आधारभूत सुविधाओं और समान शिक्षा पर फोकस
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर में मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) कार्यकारिणी और क्लस्टर प्रमुखों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य लालमन चंदेल ने की। बैठक में स्कूलों में विकास कार्यों को गति देने और विद्यार्थियों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
प्रधानाचार्य ने क्लस्टर प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने स्कूलों में शैक्षणिक स्तर को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उचित शैक्षणिक वातावरण का होना आवश्यक है। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें सभी विद्यार्थियों को बिना भेदभाव समान शिक्षा प्रदान करने, स्कूलों में बिजली-पानी और बेहतर कक्षा-कक्षों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सीबीएसई प्रणाली के अनुरूप शैक्षणिक सुविधाएं विकसित करने और आधुनिक शिक्षण पद्धतियां अपनाने जैसे विषय शामिल रहे। इसके अलावा स्कूल परिसर की साफ-सफाई और मिड-डे मील के तहत बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि छात्रों को आधुनिक सुविधाओं के साथ स्वच्छ और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराना भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें